Chandauli News: जिले में दुघारू पश्ओं की संख्या में 15 फीसदी वृद्धि
चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। जिले में 21वीं पशु गणना के सरकारी आंकड़े सामने आने के बाद जिले में पशुपालन की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में दुधारू पशुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गाय और भैंसों की बढ़ती संख्या यह संकेत दे रही है कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी आय के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में अपना रहे हैं। हालांकि कि कुल पशुओं की संख्या में इस बार की गणना में करीब 10 फीसदी की कमी आई है। वहीं दुधारू पशुओं की संख्या में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पशु गणना के अनुसार जिले में गायों की कुल संख्या 1,60,126 और भैंसों की संख्या 1,57,668 दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में कुल दुधारू पशुओं की संख्या बढ़कर 3,16,794 पहुंच गई है। पिछले आंकड़ों की तुलना में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.