Chandauli News: जिलेभर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं का किया विसर्जन
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बुधवार को जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। जिलेभर में चिह्नित करीब 200 सरोवर, तालाबों और अस्थायी कुंडों पर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी। सुबह से ही पंडालों में अंतिम पूजा का क्रम शुरू हो गया था। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित सकलडीहा, पीडीडीयू नगर, चहनियां, शहाबगंज, नौगढ़ और नियामताबाद में पूजा समितियों ने पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को पिकअप, ट्रैक्टर-ट्राली और चार पहिया वाहनों पर रखकर नगर और गांवों का भ्रमण कराया। फूल-मालाओं से सजी प्रतिमाओं के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विसर्जन से पूर्व पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.