Chandauli News: जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 24 को
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: चंदौली। खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता डा. संपूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में आगामी 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित है। इसमें वाराणसी मण्डल की चयनित टीम भाग लेगी। इसका जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल की तिथि निर्धारित की गई है। उपक्रीडाधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल महिंद्रा टेक्निकल इंटर कॉलेज में 24 अक्तूबर को सुबह 7 बजे होगी। इसके लिए खिलाड़ी एथलीट प्रशिक्षक विश्रमपाल से संपर्क कर सकते हैं। वहीं मंडल स्तर पर ट्रायल 26 अक्तूबर को सुबह 9 बजे डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में होगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: वॉलीबाल टीम का चयन 24 अक्तूबर को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.