Chandauli News: जिला प्रशासन और शिक्षण संस्थानों की ओर से निकली तिरंगा यात्रा
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता पीडीडीयू नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित कई निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। साथ ही इसमें हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खगड़िया में निकली भव्य त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.