चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में बुधवार की रात निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, नेत्र कक्ष सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति, समयबद्ध उपचार व्यवस्था एवचं आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद करते हुए अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने डाक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मरीजों को गुणवत्ताप...