Chandauli News: जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक
चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के विभिन्न ग्रुपों के सहयोग से निकली यह रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से होकर रेलवे परिसर से होते हुए स्टेशन तक गई और वहां से वापस डीआरएम कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।रैली का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा देना था। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम "सत्यानिष्ठा से समृद्धि" रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप रेलकर्मियों और यात्रियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और उससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.