Chandauli News: जहां पिता की डूबने से हुई थी मौत, वहीं बेटा भी नहर में डूबा
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नियामताबाद (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नई बस्ती के पास जिस स्थान पर करीब 20 वर्ष पहले पिता की डूबने से मौत हुई थी, बुधवार को वहीं उनका बेटा भी नहर में डूब गया। घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई, जब युवक बड़ी गंगा नहर की सीढ़ियों पर लेटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती निवासी स्वर्गीय सियाराम यादव का 36 वर्षीय पुत्र मनोज यादव बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बड़ी गंगा नहर की सीढ़ियों पर लेटा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक लुढ़ककर नहर में जा गिरा। नहर की दूसरी पटरी पर मौजूद कुछ युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.