चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: नौगढ। थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा गांव में जहरीले जंतु के काटने से रविवार को चार वर्षीय कार्तिक उर्फ बिट्टू की मौत हो गई। दो दिनों पूर्व कार्तिक अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान जहरीले जंतु ने डंस लिया। इस दौरान परिजन झाड़ फूंक के साथ उपचार कराने में जुटे थे। लेकिन बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बालक के शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस घटना से इंकार कर रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा नहीं, सर्पदंश से पीड़ित को दुमका भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...