चंदौली, जुलाई 5 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बीते शनिवार की देर शाम थाना बलुआ क्षेत्र स्थित नवनिर्मित जल पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और जीवन रक्षक उपकरणों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जल पुलिस को नियमित नाव पेट्रोलिंग करने, गहरे पानी वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, फ्लोटिंग बैरिकेडिंग एवं जाल की व्यवस्था करने, प्रशिक्षित गोताख...