Chandauli News: जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने नाबदान में बैठकर किया प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के कटेसर गांव में जलभराव और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अनोखे तरीके से विरोध जताया। ग्रामीण नाबदान के पानी में बैठकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो अपार्टमेंट का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन सड़क से गणपति अपार्टमेंट के बगल से बंधा रोड जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। गांव की आबादी लगभग 40 हजार है और यह मार्ग शादी-विवाह सहित चार पहिया वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जलभराव से तीन दिन से आवागमन बाधित, प्रदर्शन इसी मार्ग पर निजी स्कूल, कई मंदिर और जन सेवा केंद्र भी हैं। आरोप है कि गणपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.