Chandauli News: जलभराव एवं क्षतिग्रस्त नाली मरम्मत के लिए सौंपा ज्ञापन
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर में जलभराव, जर्जर सड़क एवं नालियों और गंदगी की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक और सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। संतोष कुमार पाठक ने कहा कि पूरे नगर के हर वार्ड में गलियां और नालियां टूटी हुई हैं। हर रास्ते पर भीषण कीचड़, दुर्गंध और जलजमाव है। नगर पालिका सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। नाली से निकाला गया कीचड़ रास्ते पर ही छोड़ दिया जाता है, जिससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 12 कुशवाहा बस्ती में पंचम के घर से उनके घर तक का रास्ता टूट चुका है और जलजमाव से लोग परेशान हैं। नगर पालिका में सिर्फ भ्रष्टाचार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.