Chandauli News: जर्जर मकान गिरने से युवक घायल, वाराणसी रेफर
चंदौली, अक्टूबर 10 -- बारिश से जर्जर मकान गिरा, युवक घायल Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के तिलौरी गांव में बारिश के कारण एक जर्जर पक्का मकान बीते गुरुवार की शाम अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान मलबे में दबकर 40 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला। इसी दौरान संयोग से उसी मार्ग से गुजर रहे चकिया कोतवाल संजय सिंह की नजर घटनास्थल पर जुटी भीड़ पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और घायल हिमांशु को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। चिकित्सालय में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर और शरीर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.