Chandauli News: जर्जर भवन का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप
चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एलबीएस कटरा स्थित एक जर्जर भवन का छज्जा सोमवार की सुबह गिर जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि सुबह के समय भीड़ भाड़ न होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन व्यापारियों में दहशत देखी गई। व्यापारियों ने बताया कि जर्जर भवन मरम्मत के लिए कई बार शिकायत किया जा चुका है। इसके बाद भी मरम्मत न होने से हमेशा संभावित घटना को लेकर डर बना रहता है। जबकि सुबह से लेकर देर रात तक दर्जनों की भीड़ कटरे में रहती है। वही नगर पालिका प्रशासन मलबा हटवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.