चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद ब्लॉक पुलिया से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक तीन सौ मीटर से अधिक मार्ग सात मीटर चौड़ी और नाला निर्माण सहित बिजली पोल सिफ्टिग के लिये पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से दो करोड़ से अधिक के लागत में कार्य प्रस्तावित है। बीत तीन माह से अधिक समय होने के बाद भी नाला निर्माण से लेकर सड़क और पुलिया का निर्माण व बिजली पोल सिफ्टिंग कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। पुलिया से होकर तहसील सीओ कार्यालय डायट,ब्लॉक सहित अन्य सरकारी कार्यालय पर हजारों लोग प्रतिदिन छोटी बड़ी वाहनों से आते जाते है। जर्जर पुलिया सकरा होने के कारण स्कूली वाहन से लेकर दो पहिया चार पहिया वाहनों का लम्बी कतार लग जाता है। जिसे लेकर राहगीर सहित अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। निर्माण दायी कार्यदायी संस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आन्दोलन ...