चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भोर से ही हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हजारों कांवरियों का जत्था पीडीडीयू जंक्शन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। स्टेशन परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आया। सावन माह के समापन के चलते इस बार अंतिम सोमवारी पर भीड़ सामान्य से अधिक रही। कांवरिए गंगा जल लेकर विशेष ट्रेनों और नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों से देवघर के लिए निकले। स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में कांवरियों की भारी भीड़ देखी गई। कई ट्रेनों में जगह न मिलने पर श्रद्धालु बोगियों के फर्श पर बैठकर भी यात्र...