Chandauli News: जमीन विवाद में पेट्रोल फेंकने के दौरान हाथापाई, युवती घायल
चंदौली, सितम्बर 21 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव में रविवार को आबादी की विवादित जमीन पर गड्ढा खोदने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने घर में रखा पेट्रोल फेंक दिया। हाथापाई में 25 वर्षीय युवती नीरज यादव घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। उपचार के बाद वह घर लौट आई। जयमोहनी पोस्ता गांव निवासी रीता यादव पत्नी मंगला यादव और उसकी पुत्री नीरज यादव विवादित आबादी की जमीन पर गड्ढा खोद रही थीं। पड़ोसी वीरांगना यादव पत्नी बलदाऊ यादव ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.