Chandauli News: जमीन विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव में मंगलवार को जमीन विवाद के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप लगने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी अमदहां क्षेत्र के इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जयमोहनी गांव के दो लोगों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी हंसराज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि विवाद शांत कराने के दौरान बलदेव यादव के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बलदेव की बेटी ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाकर के अपने पिता को न मारने की गुहार लगा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। चौकी प्रभारी हंसराज मिश्र ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.