Chandauli News: जमीन पर कब्जा करने पर किसानों ने भरदुआ में चक्का जाम कर जताया रोष
चंदौली, जुलाई 31 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव के समीप गुरुवार की दोपहर विस्थापित किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में करीब 200 ग्रामीणों एवं विस्थापितों ने नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में 102 एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। सूचना पर तहसीलदार राहुल सिंह, नौगढ़ एवं चकरघट्टा थाने की पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शाम को जाम हटने पर लोगों ने राहत की सांस ली।विस्थापित किसानों का कहना है कि वर्ष 1973 में भेड़ा फार्म की स्थापना के दौरान राजस्व गांव विजयपुर बिजौरा के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले प्रभावित किसानों को भरदुआ गांव के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.