Chandauli News: जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के ओढ़वला गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार देर रात हवाई फायरिंग के आरोप से हड़कंप मच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर वृद्ध समेत दो लोगों के मुंह बांधकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना के समय देर रात बारिश हो रही थी और शिकायतकर्ता पक्ष घर में सो रहा था। इसी दौरान फायरिंग का आरोप लगाया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगा। थाना प्रभारी के अनुसार करीब दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर 107/16 के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी विवाद में फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.