Chandauli News: जन समस्याओं का करें निष्पक्ष निस्तारण : डीएम
चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: चंदौली, हिटी । जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें डीएम, एसपी, एडीएम और संबंधित एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 517 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मौके पर 35 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शासन के मंशा के अनुसार समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.