चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शहाबगंज के मालदह गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शासन के 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत मेगा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को मायूसी हुई। ऐसे में विकासखंड स्तर से पहुंचे एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने चौपाल की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की औपचारिकताओं को संभाला। मेगा जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि एसडीएम, तहसीलदार समेत जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों के सामने जमीन, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, पेयजल, जलनिकासी और बिजली संबंधी समस्याएं रखकर उनका मौके पर समाधान कराया जाएगा। लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने...