चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: चंदौली, हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के बबुरी रोड पर शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से छह लाख रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाशों की कार नहर के पास लोहे की पाइप से टकरा गई। कार छोड़कर भाग रहे बदमाशों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के 2,87,140 रुपये, सात मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। कोतवाली क्षेत्र के बसिला निवासी तंजीम अहमद मुख्यालय के बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार रात वह छह लाख रुपये से भरा बैग लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर असलहे से प्रहार किया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, बैग में इंश्योरेंस के कलेक्शन क...