Chandauli News: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निकाली प्रभात फेरी
चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। जिले के विभिन्न विकास खंडों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हर घर तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान विधायकों, ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्रवासियों को राष्ट्र प्रेम और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया। वहीं देशभक्ति के गीतों और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारे लगे। इसपर जिला पूरी तरह से तिरंगामय हो गया। इस क्रम में नगर स्थित एक विद्यालय से विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह बबलू के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.