Chandauli News: जनचौपाल में सक्षम अफसरों के नहीं पहुंचने से ग्रामीण निराश
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान कराने के उद्देश्य से आयोजित चन्दौली प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल में सक्षम अधिकारियों को नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में निराशा देखने को मिली। शुक्रवार को ग्राम पंचायत जमसोत और रिठिया के पंचायत भवन में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जमसोत में सचिव सुधाकर पटेल तथा रिठिया में सचिव जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सून कर संबंधित विभाग से निस्तारण कराने का भरोसा दिया। आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को उम्मीद थी कि विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारी पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएंगे। लेकिन अधिकारियों को नहीं पहुंचने से कई ग्रामीणों को अपनी समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Mirzapu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.