चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शुक्रवार को 'चंदौली प्रशासन आपके द्वार' जन चौपाल का आयोजन दो गांवों में किया गया। ग्राम पंचायत मंगरही के राजस्व ग्राम गहिला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत सचिव सुधाकर पटेल एवं पंचायत भवन नरकटी में ग्राम पंचायत सचिव अश्विनी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में एक महिला की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। जन चौपाल में विकास स्वास्थ्य आंगनबाड़ी ग्राम्य विकास विभाग से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। हालांकि ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने वाला कोई सक्षम अधिकारी की मौजूदगी नहीं रहने से लोगों को मायूस होकर अपने अपने घरों को लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ग्राम चौपाल में योजनाओं की जानकारी, पोषण और...