Chandauli News: जंगल में बकरी चराने गया बुजुर्ग तीन दिन बाद सकुशल लौटा घर
चंदौली, अगस्त 9 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय रामलाल बकरी चराने के लिए जंगल गए थे और लापता हो गए थे। तीन दिन बाद शनिवार देर शाम वह सकुशल अपने घर वापस लौट आए, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। रामलाल बीते गुरुवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। वहीं शुक्रवार को उनकी पत्नी ने थाना नौगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच शुक्रवार को उनकी बकरियां खुद ही घर वापस आ गईं, लेकिन रामलाल का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस और परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। लेकिन शनिवार को देर शाम रामलाल अचानक सकुशल घर वापस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जंगल में रास्ता भटक गए थे। घर वापस आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.