Chandauli News: जंगल में तेंदुओं के होने से बढ़ी श्रद्धालुओं में दहशत
चंदौली, नवम्बर 20 -- Chandauli News: नौगढ़। आमचुआं के घने जंगल में स्थित दक्षिणमुखी कोईलरवा हनुमान मंदिर में गुरुवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पारंपरिक कार्तिक मेले को लेकर श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। मेले में उमड़ने वाली हजारों की भीड़ और जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में वाराणसी से लाकर एक तेंदुए को जंगल में छोड़ा गया था। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के रिहायशी इलाकों से रेस्क्यू किए गए करीब एक दर्जन नर और मादा तेंदुए पहले से ही इस जंगल में मौजूद हैं। बार-बार दूसरे जिलों से पकड़े गए तेंदुओं को यहां छोड़े जाने से ग्रामीणों के साथ ही श्रद्धालु भी भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि जंगल में तेंदुओं की संख्या बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। वही कार्तिक मेले में चंदौली समेत आसपास के कई जनपदों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.