Chandauli News: छापा मारकर एआरटीओ ने नौ वाहनों का किया चालान
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सड़कों और उसके किनारे वाहन पार्किंग वाले चालकों और व्यवसायियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। कस्बों की सड़कों पर खड़ा कर लोडिंग और अनलोडिंग के चलते रोज-रोज जाम लग रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने छापेमारी की। इस दौरान नौ वाहनों का चालान किया गया। सकलडीहा के अति-व्यस्त सघन तिराहे पर अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने मौके पर मनमाने ढंग से खड़े 9 बड़े व्यावसायिक वाहनों का भारी चालान काटा। एआरटीओ ने स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में यदि दिन के समय सड़क घेरकर लोडिंग या अनलोडिंग की गई तो वाहनों को बिना किसी मोहलत के सीधे सीज कर दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.