चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान यूनिफॉर्म में नहीं आने पर छात्र की पिटाई और उठक बैठक कराने वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित छात्र के परिजन और छात्रों ने प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में धरना दिया। छात्र और परिजन डीएम को धरनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबर पुष्टि नहीं करता है। वहीं देर शाम करीब आठ बजे परिसर से उठकर सड़क जाम लगा दिया। देर रात पहुंचे एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में सुरक्षा की मांग आदित्य नारायण राजकीय इंटर क...