Chandauli News: छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: चंदौली। सदर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशसराय में छात्राओं की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से रंगोली निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: वाईपीएस विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.