Chandauli News: छह माह पहले बनाई गई सीसी रोड क्षतिग्रस्त, रोष
चंदौली, जुलाई 25 -- Chandauli News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विकासखंड के कांटा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाली सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह माह पहले बनी यह सड़क अब जगह-जगह से दरकने लगी है। सड़क पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण का जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग गांव के लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से लोगों को कच्चे रास्ते और जलभराव की समस्या से राहत मिली थी। यह भी पढ़ें- Latehar News: आठ माह में ही बाउंड्री वॉल में आई दरार जिला सांसद प्रतिनिधि ने पूर्व में गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.