चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा में बुधवार की देर रात दो मंजिला भवन की छत से अचानक एक महिला अपनी छह माह के बेटी के साथ गली में गिर गई। आनन-फानन में परिजन सकलडीहा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अपनी मां की गोद में होने से बेटी बाल बाल बच गई। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सकलडीहा कस्बा के राजभर बस्ती में बुधवार की रात में गली में जन्मदिन को लेकर गाना बजाना हो रहा था। इसी बीच शिवाजी राजभर की 23 वर्षीय पत्नी छाया राजभर अपने छह माह के बेटी दीपा के साथ छत से देख रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और बच्ची का गोद में लिए नीचे गली में गिर गई। महिला के गिरने से आसपास जन्मदिन मना...