Chandauli News: चौकीदार के पत्नी के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार
चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों चौकीदार की पत्नी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोप था कि युवक नशे की हालत में बुर्जुग महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया था। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। बीते रविवार को कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव चौकी नखड़ू पासवान की 60 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी सकलडीहा कस्बा के मीना बाजार में बेटी के लिये कपड़ा खरीदने के लिये गई थी। वापस घर पैदल जाते समय जलालपुर के सिवान में नशे में घुत युवकों ने बुर्जुग महिला को जान से मारने की नियत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- Darbhanga ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.