Chandauli News: चौकीदार की बुजुर्ग पत्नी से मारपीट, मुकदमा दर्ज
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार की 60 वर्षीय पत्नी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीते रविवार देर शाम महिला कस्बे के मीना बाजार से अपनी बेटी के लिए कपड़ा खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने नशे की हालत में उससे विवाद किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को देखा और परिवार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन निजी अस्पताल ले गए। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.