Chandauli News: चोरों ने 80 हजार नगद सहित पांच लाख का आभूषण उड़ाया
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में बीते मंगलवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण, 80 हजार नकद, एलईडी टीवी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवार के गांव से लौटने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक बाबूलाल यादव परिवार सहित मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते है। बीते मंगलवार को पिता की तेरही पर परिवार सहित गांव गए थे। इस दौरान मकान में ताला बंद था। बीते रात 12 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर कमरों के दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिला। वही अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.