Chandauli News: चोरों ने नशीला स्प्रे कर परिजनों को किया अचेत, आभूषण उड़ाए
चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव में बीते गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर देर रात घर में घुसे। जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसी कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि स्प्रे करने बाद सभी लोग अचेत हो गए और चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचपा पर डॉग स्क्वाड टीम को लेकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह मलिंगा खेती किसानी करते हैं। बीते गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने स्प्रे से बेहोश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.