चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: टांडाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना से संबद्ध मारुफपुर चौकी से सटे गांव चकिया बिहारी मिश्र गांव में दो सगे भाईयों के अलावा पट्टी गांव में बीते गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने 25 हजार नगद सहित 15 लाख का आभूषण चुरा लिया। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।क्षेत्र के चकिया बिहारी मिश्रा गांव के रहने वाले अमरीश मिश्र का परिवार बीते गुरुवार की रात छत पर सोया था। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, मांगटीका और चांदी का वर्तन चुरा लिया। पीड़ित के अनुसार लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है। इसके अलावा सटे गांव पट्टीगांव के रहने वाले सगे दो भाईयों के घर...