Chandauli News: चोरों ने गैस गोदाम को बनाया निशाना,140 सिलेंडर उड़ाया
चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित महादेवी भारत गैस गोदाम में बीते सोमवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम से 95 भरे और 45 खाली समेत कुल 140 सिलेंडर चुरा लिया। चोरी गए सिलेंडरों की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी ने न सिर्फ गोदाम संचालक को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि बबुरी पुलिस की रात्रि गश्त और सघन चेकिंग के दावों की पोल भी खोल दी है। क्षेत्र के पचोखर गांव में भोलानाथ बिंद का महादेवी के नाम से भारत गैस गोदाम है। मंगलवार की सुबह संचालक गोदाम पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सिलेंडर गायब थे। इस दौरान तत्काल सूचना बबुरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.