Chandauli News: चोरी की बाइकों के साथ तीन नाबालिग धराए, सरगना फरार
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते मंगलवार की देर शाम चेकिंग के दौरान सिंघीताली के पास चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन नाबालिगों को पकड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि गिरोह का सरगना मौके से फरार होने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने पुलिस टीम के साथ सिंघीताली के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की तीन बाइकें आती दिखीं। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो आरोपियों के पास वाहनों से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए गिरोह के सरगना के साथ मिलकर पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों से बाइकों की चोरी करते थे। इसके बाद उन्हें कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.