चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: चकिया। नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित नगरीय निकाय निदेशालय एवं शोध संस्थान सहायक निदेशक एवं वित्त लेखाधिकारी अमित सिंह से मुलाकात की। इस दौरान छठे राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन और 16वें वित्त आयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में नगर पंचायत चकिया के विकास कार्यों को गति देने, नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...