चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: बबुरी,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मवैया उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वन्य प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य पर राजपथ रेंज के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वन्यजीवों, जंगल और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए। यह भी पढ़ें- Simdega News: कछुपानी में मनाया गया वन्य प्राणी सप्ताह चित्रों के म...