चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर के होटल में बीते रविवार की देर शाम नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर विधायक रमेश जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ एसके राय और डॉ एसएन पाण्डेय रहे। विधायक ने कहा चिकित्सक का पेशा निश्चित रूप से कड़ी चुनौती है, डॉक्टरों को मरीजो की देखभाल के साथ साथ उनके परिवार को भी संतुष्ट करना पड़ता है। इसमें डॉ नंदजी सिंह, डॉ गोपाल शरण सिंह, डॉ एसबी सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ शिवाजी सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ आरडी तिवारी,संचालन नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओपी सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- नीमा की बैठक में आयुर्वेद फोरम के गठन पर सहमति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...