Chandauli News: चालक पर जानलेवा हमला में मुकदमा दर्ज
चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को वाहन चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। तहरीर के अनुसार सलया गांव निवासी शंकर राम पुत्र रामप्रसाद टैक्सी चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह शनिवार को मनकपड़ा गांव निवासी लालबहादुर के यहां वाहन लेकर पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने के दौरान मनकपड़ा गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, भाला, गड़ासा तथा अन्य हथियारों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट के दौरान वाहन का हैंडल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने घटना में जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप लगाया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.