चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: चार मवेशी सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद।

चेकिंग में चार मवेशी बरामद अलीनगर पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान रेवसा रिंग रोड के सर्विस लेन पर एक मैजिक भारवाहन से चार मवेशियों को बरामद किया। साथ ही मौके से दो पशु तस्करों को भी पुलिस ने दबोचा। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।

दो पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह मय एसआई राकेश कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ यादव और आरक्षी संतोष कुमार राय, प्रभाकर, शान खान, ज्योति नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसीबीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेवसा रिंग रोड के सर्विस लेन पर बिहार की ओर जा रहे वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। तभी एक मैजिक भारवाहन को भी पुलिस ने रोका। जब भारवाहन की...