Chandauli News: चार पंप कैनालों की बढ़ेगी क्षमता
चंदौली, नवम्बर 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। जिले में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए जिले के चार पंप कैनालों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके तहत कोनिया, वीरासराय, चंद्रावती और अरंगी पंप कैनाल की मरम्मत एवं क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर आठ करोड़ 17 लाख 23 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पंप कैनालों के हौज पाइप से लेकर नहर, मोटर जर्जर होने से किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। पाइप में रिसाव से पानी कैनाल के पास ही बह जा रहा था। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग (लघु डाल) ने शासन को मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। वहां आठ करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति के साथ ही परियोजना के लिए शासन की ओर से सिंचाई विभाग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.