Chandauli News: चारों भाई को गले मिलते देखकर भावुक हुए श्रद्धालु
चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर रामलीला समिति की ओर से आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बाजार की गलियों में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी का रथ बाजार में पहुंचा, रामभक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ उनका स्वागत किया। बाजार में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी का माल्यार्पण कर आरती उतारी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:गले मिले जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.