Chandauli News: चारपाई पर सो रही किशोरी को सांप ने डंसा,मौत
चंदौली, अगस्त 21 -- Chandauli News: बबुरी,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दिघवट गांव में बीते गुरुवार की देर रात चारपाई पर सो रही 15 वर्षीय प्रतिभा यादव को सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रतिभा भोजन करने के बाद मां सुनीता देवी, भाभी सानिया और बड़े भाई रोहित के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात अचानक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। तेज दर्द और घबराहट से वह चीखने लगी, जिससे परिजनों की नींद खुल गई। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल जिला अस्पताल चंदौली लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.