चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में गुरुवार की सुबह एक लावारिश महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला पिछले दो महीनों से बाजार में मांगकर अपना जीवनयापन कर रही थी। वह बाजार में खुले स्थानों पर रहती थी।बुधवार की रात महिला बाजार स्थित एक खुली दुकान के बरामदे में रखी टेबल पर सोई थी। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगो ने महिला को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने महिला को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव ने बताया कि महिला करीब दो महीने से बाजार में दिखाई दे रही थी। वह मांगकर गुजारा करती थी और अर्धविक्षिप्त अवस्था में इधर-...