चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर-वाराणसी रेलखंड पर ब्लॉक हट बी के पास मंगलवार को चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के प्रयास में एक यात्री रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पोस्ट व्यासनगर पुलिस ने घायल यात्री को पीडीडीयू रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है। बिहार बक्सर निवासी अभिषेक पाल अप की दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। ट्रेन जैसे ही मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे व्यासनगर स्टेशन के ब्लॉक हट बी के पास पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मोबाइल चोरी के प्रयास में पकड़ा गया युवक, वीडियो व...