चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। बताया कि नाली का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। जिससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को जलनिकासी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही नाली की गहराई एवं स्तर भी मानक के अनुरूप नहीं रखा गया है। प्राचीन शिव मंदिर के समीप बनाई जा रही नाली सड़क की सतह से काफी नीचे बनाई जा रही है। जिससे बरसात के दौरान पानी का समुचित निकास नहीं होकर के सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जिससे राहगीरों के साथ-साथ बस्...